यूएई को 78 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

मूकनायक मीडिया ब्यूरो | 21 जुलाई 2024 | जयपुर : डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने विमेंस एशिया कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। टीम ने UAE को 78 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत से भारतीय टीम ने सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत कर ली है। टीम के खाते में 2 मैच के बाद 4 अंक हैं। टीम इंडिया का अगला मैच 23 जुलाई को नेपाल से होगा।

यूएई को 78 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

श्रीलंका के रंगिरी दांबुला स्टेडियम में रविवार को UAE ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने पावरप्ले के अंदर ही टॉप-3 विकेट गंवा दिए थे। स्मृति मंधाना 13 रन, शेफाली वर्मा 37 और दयालन हेमलता 2 बनाकर पवेलियन लौटीं।

सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 66 रन की पारी खेलकर टीम को 201 के स्कोर तक पहुंचाया। ​​​​​​​उन्होंने जेमिमा रौड्रिग्स (14 रन) और रिचा घोष के साथ अर्धशतकीय साझेदारियां की।

रिचा ने 220.69 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 64 रन बनाए। वे इस टूर्नामेंट में फिफ्टी बनाने वाली पहली भारतीय विकेटकीपर बनी। जवाबी पारी में UAE की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 123 रन ही बना सकीं। दीप्ति शर्मा को 2 विकेट मिले, जबकि रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर, तनुजा कंवर और राधा यादव को एक-एक विकेट मिले। विकेटकीपर रिचा घोष प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। उन्होंने नाबाद 64 रन बनाने के साथ एक स्टंप भी किया।

एशिया कप सेमी फाइनल में टीम इंडिया

श्रीलंका की मेजबानी में जारी महिला एशिया कप 2024 में आज भारत का सामना यूएई से हुआ। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम इंडिया ने यूएई को 78 रनों से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। अब भारत अपना ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 23 जुलाई को नेपाल के खिलाफ खेलेगा। यूएई के खिलाफ जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। उनके खाते में चार अंक हैं और नेट रनरेट +3.386 का है।

दांबुला के रणगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में यूएई 20 ओवर में सात विकेट पर 123 रन बना सकीं। भारत ने यह मुकाबला 78 रनों से जीत लिया।

बिरसा अंबेडकर फुले फातिमा मिशन को आगे बढ़ाने के लिए ‘मूकनायक मीडिया’ को आर्थिक सहयोग जरूर कीजिए 

MOOKNAYAK MEDIA

At times, though, “MOOKNAYAK MEDIA’s” immense reputation gets in the way of its own themes and aims. Looking back over the last 15 years, it’s intriguing to chart how dialogue around the portal has evolved and expanded. “MOOKNAYAK MEDIA” transformed from a niche Online News Portal that most of the people are watching worldwide, it to a symbol of Dalit Adivasi OBCs Minority & Women Rights and became a symbol of fighting for downtrodden people. Most importantly, with the establishment of online web portal like Mooknayak Media, the caste-ridden nature of political discourses and public sphere became more conspicuous and explicit.

Related Posts | संबद्ध पोट्स

युवराज सिंह बन सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स के कोच

मूकनायक मीडिया ब्यूरो | 26 अगस्त 2024 |  जयपुरभारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 5 साल बाद वापसी हो सकती है, लेकिन उनका रोल बदलेगा। वे दिल्ली कैपिटल्स के कोच बनाए जा सकते हैं। कुछ समय पहले युवराज के गुजरात टाइटंस (GT) का कोच बनने की खबरें आई थी। हालांकि, GT में कोच की पोस्ट आशीष नेहरा के पास बरकरार रहेगी।

युवराज सिंह बन सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स के कोच

स्पोर्ट्स स्टार ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने युवराज से कोच बनने के लिए संपर्क किया है। फिलहाल बातचीत जारी है। दिल्ली कैपिटल्स का कोच पद छोड़ने वाले रिकी पोंटिंग ने भी इस बात के संकेत दिए थे।

युवराज सिंह बन सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स के कोच

उन्होंने कहा था कि फ्रेंचाइजी मुख्य कोच की भूमिका के लिए किसी पूर्व भारतीय क्रिकेटर की तलाश कर रही है। युवराज सिंह युवा ओपनर अभिषेक शर्मा के मेंटॉर हैं। अभिषेक ने IPL 2024 में 204.22 के स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए थे।

युवराज सिंह युवा ओपनर अभिषेक शर्मा के मेंटॉर हैं। अभिषेक ने IPL 2024 में 204.22 के स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए थे।

GT के कोच बनने की भी अटकलें थीं

पिछले महीने युवराज के गुजरात टाइटंस का कोच बनने की खबरें आई थी। इस मामले में ताजा जानकारी है कि नेहरा गुजरात के हेड कोच बने रह सकते हैं। गुजरात की टीम बैटिंग कोच गैरी कर्स्टन की जगह किसी भारतीय कोच तलाश रही है। कर्स्टन गुजरात की टीम को छोड़कर पाकिस्तान की नेशनल टीम के कोच बन गए हैं।

कुछ समय पहले युवराज के गुजरात टाइटंस (GT) का कोच बनने की खबरें आई थी। हालांकि, GT में कोच की पोस्ट आशीष नेहरा के पास बरकरार रहेगी।

रिकी पोंटिंग ने पिछले महीने छोड़ा था पद

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने पिछले महीने दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच का पद छोड़ दिया था। वे पिछले 7 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे। दिल्ली की टीम पिछले तीन सीजन से प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही है।

युवी का डेब्यू असाइनमेंट, 2019 में संन्यास लिया था

यदि युवराज सिंह दिल्ली के कोच बन जाते हैं तो यह उनका बतौर कोच डेब्यू असाइनमेंट होगा। युवी ने 2008 से 2019 तक IPL खेला था। 2019 के अपने आखिरी सीजन में वे मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। इस सीजन में MI ने CSK को हराते हुए चौथा टाइटल जीता था।

यह भी पढ़ें : आदिवासी इलाकों में फैली सिकल सेल एनीमिया खतरनाक बीमारी

युवी 12 साल के IPL करियर में पंजाब किंग्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे थे। युवराज कैंसर के इलाज के कारण 2012 के सीजन में IPL का हिस्सा नहीं थे।

भारत को 2 वर्ल्ड कप जिताए, 2011 में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे

युवराज सिंह ने 2007 में टी-20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। वे 2011 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने। युवराज ने 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनके नाम 11 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन हैं।

सौरव गांगुली के भी नाम की चर्चा

युवराज से पहले दिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइजी के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली को टीम के हेड कोच बनाए जाने की अटकलें चल रही थी। भारत के पूर्व कप्तान ने इस भूमिका को निभाने की इच्छा भी व्यक्त की थी। गांगुली दिल्ली कैपिटल्स की सहयोगी फ्रैंचाइजी ILT20 की टीम दुबई कैपिटल्स और SA-T20 लीग की टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स की भी देखरेख करते हैं।

बिरसा अंबेडकर फुले फातिमा मिशन को आगे बढ़ाने के लिए ‘मूकनायक मीडिया’ को आर्थिक सहयोग जरूर कीजिए 

विनेश फोगाट का सारे रास्ते जगह-जगह ग्रैंड वेलकम

मूकनायक मीडिया ब्यूरो | 18 अगस्त 2024 |   जयपुरहरियाणा की पहलवान विनेश फोगाट की वतन वापसी हो गई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका ग्रैंड वेलकम किया गया। उन पर फूल बरसाए। नोटों के हार पहनाए गए। विनेश के स्वागत के लिए उनकी मां के साथ गांव से काफी लोग पहुंचे। मां को देख वह भावुक हो गईं। इसके बाद साक्षी मलिक के गले मिलीं। विनेश के साथ साक्षी भी भावुक हो गईं। 

विनेश फोगाट का सारे रास्ते जगह-जगह ग्रैंड वेलकम

विनेश फोगाट का सारे रास्ते जगह-जगह ग्रैंड वेलकम

इस दौरान ढोल नगाड़ों पर लोग नाचते दिखे। लोग तिरंगा झंडा लेकर एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद बजरंग पूनिया ने विनेश फोगाट को कंधों पर उठा लिया। इसके बाद विनेश ओपन जीप में गांव के लिए रवाना हो गईं। उनका जगह-जगह स्वागत किया गया।

अब देखिए विनेश के स्वागत की PHOTOS…

पेरिस ओलिंपिक में 100 ग्राम वजन ज्यादा होने पर डिस्क्वालिफाई हुईं विनेश फोगाट शनिवार को दिल्ली पहुंचीं। सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर विनेश एयरपोर्ट से बाहर निकलीं। उनके साथ पति सोमबीर राठी के अलावा कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा साये की तरह मौजूद रहे।

एयरपोर्ट के VVIP गेट से निकलने के बाद जीजा बजरंग पूनिया समेत तमाम प्रमुख चेहरे विनेश को रिसीव करने पहुंचे। ढोल नगाड़ों के साथ विनेश का स्वागत हुआ। सुबह करीब 11 बजे विनेश फोगाट गाड़ियों के काफिले में अपने गांव बलाली के लिए रवाना हुईं।

विनेश के साथ कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा, रेसलर बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक मर्सीडीज की जी-वैगन गाड़ी पर बैठे। विनेश का पूरा प्रोग्राम एक तरह से सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा की टीम और विनेश के परिवार के लोग मैनेज कर रहे थे। विनेश का ये पूरा स्वागत कार्यक्रम सांसद दीपेंद्र हुड्डा का चुनावी शो नजर आया, क्योंकि पूरे रोड शो के दौरान दीपेंद्र की टीम ही सबसे आगे नजर आई।

दिल्ली एयरपोर्ट पर विनेश फोगाट साक्षी मलिक के गले मिलकर रो पड़ीं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर विनेश फोगाट साक्षी मलिक के गले मिलकर रो पड़ीं।

विनेश फोगाट के साथ साक्षी मलिक और उनकी मां प्रेम लता भी भावुक हो गईं।

विनेश फोगाट के साथ साक्षी मलिक और उनकी मां प्रेम लता भी भावुक हो गईं।

विनेश फोगाट की ससुराल जींद जिले के बख्ता खेड़ा गांव में है। यहां ग्रामीणों और ससुरालवालों ने उनका स्वागत किया।

विनेश फोगाट की ससुराल जींद जिले के बख्ता खेड़ा गांव में है। यहां ग्रामीणों और ससुरालवालों ने उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद बजरंग पूनिया ने विनेश फोगाट को कंधों पर उठा लिया।

एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद बजरंग पूनिया ने विनेश फोगाट को कंधों पर उठा लिया।

विनेश जब ओपन जीप में सवार हुईं तो उन पर फूल बरसाए गए।

विनेश जब ओपन जीप में सवार हुईं तो उन पर फूल बरसाए गए।

एयरपोर्ट के बाहर निकलते वक्त विनेश फोगाट भावुक नजर आईं।

एयरपोर्ट के बाहर निकलते वक्त विनेश फोगाट भावुक नजर आईं।

विनेश के स्वागत के लिए उनकी मां प्रेम लता भी दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचीं।

विनेश के स्वागत के लिए उनकी मां प्रेम लता भी दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचीं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर डांस करते हुए विनेश फोगाट के फैंस।

दिल्ली एयरपोर्ट पर डांस करते हुए विनेश फोगाट के फैंस।

ओपन जीप में विनेश फोगाट के साथ साक्षी मलिक। विनेश के भावुक होने पर साक्षी उनका हौसला बढ़ाती दिखीं।

ओपन जीप में विनेश फोगाट के साथ साक्षी मलिक। विनेश के भावुक होने पर साक्षी उनका हौसला बढ़ाती दिखीं।

विनेश के स्वागत के लिए लोग तिरंगे झंडे के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।

विनेश के स्वागत के लिए लोग तिरंगे झंडे के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।

ओपन जीप में सवार विनेश फोगाट लोगों का अभिवादन करती हुईं।

ओपन जीप में सवार विनेश फोगाट लोगों का अभिवादन करती हुईं।

विनेश के साथ रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा, पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक।

विनेश के साथ रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा, पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक।

हाईवे से गुजरता विनेश फोगाट का काफिला। उनके फैंस ने हाथों में झंडा लिया हुआ है।

हाईवे से गुजरता विनेश फोगाट का काफिला। उनके फैंस ने हाथों में झंडा लिया हुआ है।

विनेश फोगाट का रास्ते में लोग स्वागत कर रहे हैं। उनके साथ जीप में बजरंग पूनिया और सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा मौजूद हैं।

विनेश फोगाट का रास्ते में लोग स्वागत कर रहे हैं। उनके साथ जीप में बजरंग पूनिया और सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा मौजूद हैं।

एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद विनेश पर फूल बरसाए गए। इस दौरान वह खुश नजर आईं।

एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद विनेश पर फूल बरसाए गए। इस दौरान वह खुश नजर आईं।

यह भी पढ़ें : विनेश फोगाट की वतन वापसी भव्य स्वागत और रोड शो

बिरसा अंबेडकर फुले फातिमा मिशन को आगे बढ़ाने के लिए ‘मूकनायक मीडिया’ को आर्थिक सहयोग जरूर कीजिए 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Color

Secondary Color

Layout Mode