गोविंदा को गोली लगी तब जयपुर में थीं पत्नी सुनीता

मूकनायक मीडिया ब्यूरो | 01 अक्टूबर 2024 |  मुंबई :  बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (60) पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। उन्हें खुद की पिस्टल से चली गोली लगी। घटना मंगलवार सुबह करीब 4.45 बजे की है। ऑपरेशन कर उनके पैर से गोली निकाल ली गई है। एक्टर फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

गोविंदा को गोली लगी तब जयपुर में थीं पत्नी सुनीता

मूकनायक मीडिया को दिए इंटरव्यू में DCP दीक्षित गेडाम ने बताया कि जिस समय घटना हुई उस समय गोविंदा घर में अकेले थे। उनके पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर है। रिवॉल्वर से गलती से गोली चली, जो उनके पैर पर लगी। इस मामले से जुड़ी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। मामले में कुछ भी संदिग्ध नहीं है।

गोविंदा को गोली लगी तब जयपुर में थीं पत्नी सुनीता

मूकनायक मीडिया के करीबी सूत्रों के अनुसार, गोविंदा को अपनी रिवॉल्वर साफ करते हुए मिस फायरिंग से गोली लगी। मुंबई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी रिवॉल्वर जब्त कर ली है।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (60) को जिस वक्त पैर में गोली लगी, उनकी पत्नी सुनीता जयपुर में थीं। सुनीता के राजस्थान मैनेजर सौरभ प्रजापति ने बताया- वे खाटूश्याम बाबा के दर्शन करने के लिए 29 सितंबर को आईं थी। 30 सितंबर को दिन में करीब 4.30 बजे मंदिर में दर्शन किए। 1 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे मुंबई जाने का कार्यक्रम था। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली।

सौरभ प्रजापति ने बताया- सुनीता सुबह करीब 9.30 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवानी हो गईं। वे मुंबई पहुंच चुकी हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि गोविंदा की तबीयत अब ठीक है। बता दें की सौरभ प्रजापति राजस्थान में गोविंदा और सुनिता दोनों का काम देखते हैं।

सोमवार को दिन में सुनीता ने खाटूश्याम मंदिर के दर्शन किए थे।

सोमवार को दिन में सुनीता ने खाटूश्याम मंदिर के दर्शन किए थे।

बता दें कि गोविंदा को गोली लगने की घटना मंगलवार सुबह करीब 4.45 बजे की है। गोविंदा घर में अकेले थे। उनके पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर है। रिवॉल्वर से गलती से गोली चली, जो उनके पैर पर लगी। इस मामले से जुड़ी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। ऑपरेशन कर उनके पैर से गोली निकाल ली गई है।

गोविंदा ने अस्पताल से ऑडियो मैसेज जारी कर कहा-

QuoteImage

मैं आप सबके आशीर्वाद से ठीक हूं। गलती से गोली चल गई थी, जिसे ऑपरेशन करके निकाल लिया गया है। डॉक्टरों और आप सभी को प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं।

QuoteImage

गोविंदा खतरे से बाहर

जानकारी के मुताबिक, गोली लगने से उनके पैर से काफी खून बह गया था। इलाज के लिए अंधेरी के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हॉस्पिटल से जुड़े सुत्रों के अनुसार, शुरुआती इलाज के बाद अब गोविंदा खतरे से बाहर हैं। उनकी बेटी टीना (नर्मदा) फिलहाल अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं, जबकि उनकी पत्नी सुनीता कोलकाता में हैं, जहां गोविंदा का प्रोग्राम होने वाला था।

QuoteImage

उन्हें घुटने के नीचे गोली लगी है। गोली आर-पार नहीं हुई थी। गोली लगकर अंदर अटकी हुई थी। अब खून रुक चुका है। वो मेरे परिवार की तरह हैं। मैं और उनकी बेटी उन्हें हॉस्पिटल लेकर आए थे।

QuoteImage

-डॉक्टर अग्रवाल, क्रिटी केयर हॉस्पिटल

गोविंदा के पैर में लगी गोली।

गोविंदा के पैर में लगी गोली।

एक प्रोग्राम में शामिल होने कोलकाता रवाना होने वाले थे

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया है कि वे एक प्रोग्राम के लिए कोलकाता जा रहे थे। 6 बजे की फ्लाइट थी। अलमारी में पिस्टल रखते हुए मिस फायरिंग हो गई और उनके घुटने के नीचे गोली लग गई। उन्हें तुरंत अंधेरी के अस्पताल ले जाया गया। गोली निकाल ली गई है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें : भारत ने बांगलादेश से टेस्ट सीरीज 2.0 से जीती, कानपूर टेस्ट 7 विकेट से जीता

बिरसा अंबेडकर फुले फातिमा मिशन को आगे बढ़ाने के लिए ‘मूकनायक मीडिया’ को आर्थिक सहयोग जरूर कीजिए 

MOOKNAYAK MEDIA

At times, though, “MOOKNAYAK MEDIA’s” immense reputation gets in the way of its own themes and aims. Looking back over the last 15 years, it’s intriguing to chart how dialogue around the portal has evolved and expanded. “MOOKNAYAK MEDIA” transformed from a niche Online News Portal that most of the people are watching worldwide, it to a symbol of Dalit Adivasi OBCs Minority & Women Rights and became a symbol of fighting for downtrodden people. Most importantly, with the establishment of online web portal like Mooknayak Media, the caste-ridden nature of political discourses and public sphere became more conspicuous and explicit.

Related Posts | संबद्ध पोट्स

लिंगभेद की शिकार रही प्रियंका चौपड़ा ने ली हॉलीवुड एक्टर्स के बराबर 250 करोड़ फीस

मूकनायक मीडिया ब्यूरो | 18 जुलाई 2024 | जयपुर : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा आज 18 जुलाई को 42 साल की हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली में जन्मीं प्रियंका चोपड़ा ने बचपन में कभी रंगभेद का सामना किया, तो कभी तानों से बचने के लिए बाथरूम में छिपकर खाना खाया।

लिंगभेद की शिकार रही प्रियंका चौपड़ा ने ली हॉलीवुड एक्टर्स के बराबर 250 करोड़ फीस

इन सबके बावजूद उन्होंने महज 18 साल की उम्र में 90 देशों की खूबसूरत कंटेस्टेंट्स को पीछे कर 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। मिस वर्ल्ड जीतने के बाद प्रियंका ने पहले तमिल सिनेमा में एंट्री ली और फिर बॉलीवुड में।

प्रियंका चौपड़ा ने हॉलीवुड एक्टर्स के बराबर 250 करोड़ फीस लेकर रचा इतिहास

प्रियंका ने लगातार ऐतराज, कृष, फैशन, डॉन 2, अग्निपथ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम करते हुए खुद को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस के बीच ला खड़ा किया, लेकिन फिर 2015 के बाद उन्होंने अचानक इंडस्ट्री छोड़ दी।

सालों बाद प्रियंका ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी नहीं बनाई थी, बल्कि उन्हें कॉर्नर किया गया था। उन्हें मनमुताबिक काम नहीं दिया जा रहा था और वो लगातार होती पॉलिटिक्स से थक चुकी थीं।

फिल्में मिलनी बंद हुईं तो प्रियंका की मां ने उनसे कहा था- तुम्हें कमाई का कोई दूसरा जरिया ढूंढना चाहिए। फिर क्या था, प्रियंका ने बतौर सिंगर करियर की दूसरी पारी शुरू की। इंग्लिश गानों से हॉलीवुड में जगह बनाने वालीं प्रियंका के लिए ये बदलाव अहम साबित हुआ।

जहां भारत में जेंडर पे गेप एक अहम बहस का मुद्दा है, वहीं प्रियंका ने हॉलीवुड एक्टर्स के बराबर फीस लेकर इतिहास रचा। वो हॉलीवुड में सबसे ज्यादा काम करने वाली इंडियन एक्ट्रेस हैं। आज वो भारत की सबसे कामयाब महिलाओं की फेहरिस्त में टॉप पर हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर उनके भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

आज जन्मदिन के खास मौके पर जानिए प्रियंका चोपड़ा के फिल्म स्टार बनने, ब्रेक लेने, कमबैक और हॉलीवुड स्टार बनने की कहानी

मिस वर्ल्ड जीतने के बाद प्रियंका को अब्बास मस्तान की फिल्म हमराज में कास्ट किया गया था। हालांकि दूसरे वर्क कमिटमेंट होने के चलते बाद में प्रियंका की जगह अमीषा पटेल को कास्ट कर लिया गया। इसके बाद प्रियंका ने 2002 की तमिल फिल्म थामिजान से एक्टिंग डेब्यू किया था।

एक साल बाद प्रियंका ने सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ फिल्म द हीरोः लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई से बॉलीवुड में एंट्री ली। आगे उन्होंने अक्षय कुमार और लारा दत्ता स्टारर हिट फिल्म अंदाज में काम किया था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

एक साल बाद 2004 में रिलीज हुईं प्रियंका चोपड़ा की बैक-टु-बैक 3 फिल्में प्लान, किस्मत, असंभव बॉक्स ऑफिस में बुरी तरह फ्लॉप हो गईं। हालांकि इसी साल रिलीज हुई उनकी फिल्म मुझसे शादी करोगी, जबरदस्त हिट रही। ये उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही, जिससे प्रियंका चोपड़ा को स्टारडम हासिल हुआ।

साल 2007 में उन्होंने दो फ्लॉप फिल्मों सलाम-ए-इश्क और बिग ब्रदर में काम किया। अगले साल 2008 में द्रोणा, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, चमकू, लव स्टोरी 2050 जैसी उनकी बैक-टु-बैक 4 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गईं।

इसी साल उन्होंने मधुर भंडारकर की फैशन में मॉडल मेघना का रोल कर बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े। साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म फैशन के लिए प्रियंका चोपड़ा को पहला नेशनल अवॉर्ड (बेस्ट एक्ट्रेस) मिला था।

साल 2008 के बाद से प्रियंका के करियर में उतार-चढ़ाव बने रहे। साल में उनकी एक फिल्म हिट तो कई फिल्में फ्लॉप होती थीं। 2008 से 2013 के बीच प्रियंका डॉन 2, बर्फी, अग्निपथ, तेरी मेरी कहानी, जंजीर, कृष 3 जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं।

फिल्म गोलियों की रासलीलाःराम-लीला में प्रियंका चोपड़ा, लीला का लीड रोल निभाने वाली थीं। जुलाई 2012 में सजंयलीला भंसाली ने प्रियंका चोपड़ा को लीला के रोल में कास्ट किया, जो अगस्त 2012 में शूटिंग शुरू करने वाली थीं। लेकिन शूटिंग शुरू होने से पहले संजय ने प्रियंका की जगह दीपिका को कास्ट कर लिया।

इस बात से नाराज होकर प्रियंका ने संजय से बातचीत बंद कर दी। हालांकि बाद में उन्हें फिल्म के गाने राम चाहे लीला चाहे में लिया गया। आगे प्रियंका गुंडे, मेरी कॉम, दिल धड़कने दो जैसी फिल्मों का हिस्सा बनीं। साल 2015 में प्रियंका चोपड़ा संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव-मस्तानी में नजर आई थीं, हालांकि फिल्म में उनका सपोर्टिंग रोल था।

साल 2013 के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा को बिग बजट फिल्में मिलना लगभग बंद हो गईं। उन्हें चंद फिल्में जरूर मिलीं, लेकिन उनमें न ही कोई बड़ी स्टारकास्ट थी, न मनमुताबिक रोल।

जब फिल्में मिलनी बंद होने लगीं तो एक रोज प्रियंका की मां ने उन्हें परेशान देखकर कहा था, तुम्हें कमाई का कोई दूसरा जरिया ढूंढना चाहिए। प्रियंका ने मां की बातों को संजीदगी से लिया और विदेशी म्यूजिक कंपनी CAA (क्रिएटिव आर्टिस्ट एजेंसी) से संपर्क किया। उन्होंने 2012 के गाने इन माय सिटी से बतौर सिंगर करियर का नया पड़ाव शुरू किया था।

प्रियंका बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने लॉस एंजिलिस की म्यूजिक कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। आगे उन्होंने एग्जोटिक गाने को आवाज दी, जिसमें उनके साथ पिटबुल नजर आए थे। इस तरह प्रियंका ने हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी।

सालों बाद की थी बॉलीवुड छोड़ने पर बात

साल 2023 में प्रियंका चोपड़ा ने आर्मचेयर एक्सपर्ट पॉडकास्ट में बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने पर बात की थी। उन्होंने कहा था, मुझे बॉलीवुड इंडस्ट्री में कॉर्नर कर दिया गया था। मेरे कुछ लोगों से मनमुटाव थे, जिसके चलते लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे। मैं गेम नहीं खेल सकती थी। इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स से थक चुकी थी। मुझे ब्रेक की जरुरत थी, ऐसे में मैंने म्यूजिक को चुना। मुझे दुनिया के दूसरे हिस्से में जाने का मौका मिला।

इसी समय उन्होंने अमेरिका की टैलेंट एंजेसी एबीसी स्टूडियो के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया, जिसके जरिए उन्हें 2015 की अमेरिकन थ्रिलर सीरीज क्वांटिको में एलेक्स पैरिश का रोल मिला। क्वांटिको के बाद से ही प्रियंका को हॉलीवुड में पसंद किया जाने लगा। आगे वो बेवॉच, इज इंटेट रोमांटिक, ए किड लाइक जेक, वी केन बी हीरो जैसी हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहीं।

निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका लॉस एंजिलिस शिफ्ट हो गईं। इसी दौरान उन्होंने कई हॉलीवुड टीवी शोज, सीरीज और फिल्मों में काम किया। शादी के कुछ समय बाद 2019 में प्रियंका ने फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड कमबैक किया था। फिल्म में लीड रोल निभाने के साथ-साथ उन्होंने इसे को-प्रोड्यूस भी किया था।

हालांकि फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। बॉलीवुड से मिली निराशा के बाद प्रियंका चोपड़ा ने साल 2020 में अमेजन प्राइम वीडियो के साथ मल्टीमिलियन डॉलर फर्स्ट लुक टीवी डील साइन की थी। इसके बाद एक्ट्रेस वी कैन बी हीरो में नजर आई थीं।

साल 2021 में प्रियंका नेटफ्लिक्स की बायलिंगुअल फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आई थीं। प्रियंका इस फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी थीं। आगे प्रियंका लव अगेन और द मेट्रिक्स रिसरेक्शन्स जैसी हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा बनीं।

साल 2023 में प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल में नजर आई थीं, जो अब तक का सबसे महंगा टीवी शो माना जाता है। इस शो के जरिए प्रियंका ने इतिहास रचा। इस शो के लिए प्रियंका को हॉलीवुड स्टार रिचर्ड मेडन के बराबर 250 करोड़ फीस दी गई थी। प्रियंका पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें हॉलीवुड एक्टर के बराबर फीस मिली है।

प्रियंका के खाते में 2 बड़ी हॉलीवुड फिल्में

जल्द ही प्रियंका चोपड़ा जॉन सीना और इद्रिस एल्बा के साथ हॉलीवुड एक्शन फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट में नजर आएंगी। वहीं उनके पास कार्ल अरबन के साथ फिल्म द ब्लफ भी है। इन दिनों प्रियंका द ब्लफ की शूटिंग कर रही हैं।

बॉलीवुड में वापसी कर सकती हैं प्रियंका चोपड़ा

साल 2021 से खबरें हैं कि प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म जी ले जरा में नजर आने वाली हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ ही ये अनाउंसमेंट भी की गई कि फिल्म में कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं। हालांकि लगातार खबरें आ रही हैं कि फिल्म बंद पड़ने की कगार पर है। रिपोर्ट्स ये भी रहीं कि प्रियंका ने क्रिएटिव डिफरेंस के चलते फिल्म छोड़ दी है।

बिरसा अंबेडकर फुले फातिमा मिशन को आगे बढ़ाने के लिए ‘मूकनायक मीडिया’ को आर्थिक सहयोग जरूर कीजिए 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Color

Secondary Color

Layout Mode