
मूकनायक मीडिया ब्यूरो | 13 मार्च 2025 | जयपुर : इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम जयपुर पहुंच चुकी है। बुधवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाड़ियों ने इस सीजन के पहले प्रैक्टिस सेशन की शुरुआत की।
IPL2025 मैचों के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम जयपुर पहुँची
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 मेगा नीलामी के पहले दिन काफी एक्टिव थी और अधिकांश राशि कुछ बड़े नामों पर खर्च की। ऑक्शन में जोफ्रा आर्चर सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे। RR ने अपने पूर्व खिलाड़ी को 12.50 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में वापस टीम से जोड़ा।

राजस्थान ने महेश तीक्ष्णा, वानिंदु हसरंगा, नीतीश राणा, तुषार देशपांडे और फजलहक फारूकी जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को शामिल करके अपनी टीम को और भी खतरनाक बना दिया है। टीम राजस्थान यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल सिंह राठौड़ , संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे मौजूद रहे। इस दौरान खिलाड़ियों ने देर शाम से रात तक ग्राउंड में जमकर प्रैक्टिस की।
प्रेक्टिस से सेशन के दौरान यशस्वी जहां टीम मैनेजमेंट के साथ रणनीति बनाते हुए नजर आए। उसके साथ ही रियान पराग फील्डिंग और टीम के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान बड़े शॉट मारते हुए नजर आए। बोलिंग प्रैक्टिस के दौरान राजस्थान के बोलर्स ने वैभव सूर्यवंशी का सामना किया।
हालांकि फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के सभी खिलाड़ी जयपुर नहीं पहुंचे हैं। टीम मैनेजमेंट के अनुसार 14 मार्च से पहले टीम के सभी खिलाड़ी जयपुर पहुंच इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले की तैयारी में जुट जाएंगे। इस दौरान टीम के खिलाड़ी ने सिर्फ मैदान में प्रैक्टिस करेंगे बल्कि जयपुर और राजस्थान की संस्कृति को करीब से भी समझेंगे।
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजमेंट ने इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन से पहले 40.7 करोड़ रुपए खर्च कर 14 नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। जिसके बाद राजस्थान टीम में कुल 20 खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं।
आईपीएल 2025 नीलामी में मुंबई राजस्थान रॉयल्स द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी (IPL Auction 2025 RR Players List)
क्रम | खिलाडी का नाम | प्राइस |
1 | जोफ्रा आर्चर | 12.5 करोड़ रुपये |
2 | महेश तीक्ष्णा | 4.4 करोड़ रुपये |
3 | वानिंदु हसरंगा | 5.25 करोड़ रुपये |
4 | आकाश मधवाल | 1.2 करोड़ रुपये |
5 | कुमार कार्तिकेय | 30 लाख रुपये |
6 | नितीश राणा | 4.40 करोड़ रुपये |
7 | तुषार देशपांडे | 6.50 करोड़ रुपये |
8 | शुभम दुबे | 80 लाख रुपये |
9 | युद्धवीर सिंह | 35 लाख रुपये |
10 | फजलहक फारूकी | 2 करोड़ रुपये |
11 | वैभव सूर्यवंशी | 1.1 करोड़ रुपये |
12 | क्वेना मफाका | 1.5 करोड़ रुपये |
13 | कुणाल राठौड़ | 30 लाख रुपये |
14 | अशोक शर्मा | 30 लाख रुपये |
इनमें 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान ने 1.10 करोड़ की कीमत में खरीदा है। जो जयपुर पहुंच प्रैक्टिस शुरू कर चुके है। नेट प्रैक्टिस के दौरान रियान ने बैटिंग के साथ फील्डिंग प्रैक्टिस की।
तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 12.50 करोड़ में खरीदा
बता दें कि इस बार के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 12.50 करोड़, श्रीलंका के लेगस्पिनर वनिंदू हसरंगा 5.25 करोड़, तुषार देशपांडे को 6.50 करोड़, नितीश राणा को 4.20 करोड़ रुपए में खरीद लिया है।
राजस्थान रॉयल्स के रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी सूची (RR Retained Players List 2025)
क्रम | खिलाडी का नाम |
1. | संजू सैमसन |
2. | यशस्वी जयसवाल |
3. | रियान पराग |
4. | संदीप शर्मा |
5. | शिमरन हेटमायर |
6. | ध्रुव जुरेल |
शिमरोन हेटमायर ने बुधवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इसके अलावा श्रीलंका के स्पिनर महीश तीक्षणा को 4.40 करोड़, अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी को 2 करोड़ में खरीदा गया है।
आरआर ने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को 1.50 करोड़, भारतीय तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को 1.20 करोड़, बैट्समैन शुभम दूबे को 80 लाख में खरीदा है। इसके साथ ऑलराउंडर युद्धवीर सिंह चरक को 35 लाख, स्पिनर कुमार कार्तिकेय, कोटा के कुणाल राठौड़ और अशोक शर्मा को 30-30 लाख रुपए में खरीदा।
अपने दूसरे खिताब का इंतजार कर रही राजस्थान
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत बड़ी ही धमाकेदार रही थी। तब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल का पहला ही सीजन जीत लिया था। लेकिन, साल 2008 में खिताबी जीत हासिल करने के बाद टीम दोबारा चैंपियन नहीं बन पाई है। पिछले 16 साल में सिर्फ एक ही बार राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल के फाइनल तक पहुंची।
क्रम | खिलाड़ी | प्लेयर टाइप | करोड़ में प्राइस |
1 | संजू सैमसन | विकेट-कीपर | 18 करोड़ रुपए |
2 | यशस्वी जयसवाल | बल्लेबाज | 18 करोड़ रुपए |
3 | रियान पराग | ऑलराउंडर | 14 करोड़ रुपए |
4 | ध्रुव जुरेल | विकेट-कीपर | 14 करोड़ रुपए |
5 | जोफ्रा आर्चर | गेंदबाज | 12.5 करोड़ रुपए |
6 | शिम्रोन हेटमायर | बल्लेबाज | 11 करोड़ रुपए |
7 | तुषार देशपांडे | गेंदबाज | 6.5 करोड़ रुपए |
8 | वानिंदु हसरंगा | गेंदबाज | 5.25 करोड़ रुपए |
9 | महेश थीक्षणा | गेंदबाज | 4.4 करोड़ रुपए |
10 | नितीश राणा | ऑलराउंडर | 4.2 करोड़ रुपए |
11 | संदीप शर्मा | गेंदबाज | 4 करोड़ रुपए |
12 | फजलहक फारूकी | गेंदबाज | 2 करोड़ रुपए |
13 | क्वेना मफाका | गेंदबाज | 1.5 करोड़ रुपए |
14 | आकाश मधवाल | गेंदबाज | 1.2 करोड़ रुपए |
15 | वैभव सूर्यवंशी | बल्लेबाज | 1.1 करोड़ रुपए |
16 | -शुभम दुबे | बल्लेबाज | 0.8 करोड़ रुपए |
17 | युद्धवीर चरक | ऑलराउंडर | 0.35 करोड़ रुपए |
18 | अशोक शर्मा | गेंदबाज | 0.3 करोड़ रुपए |
19 | कुमार कार्तिकेय | गेंदबाज | 0.3 करोड़ रुपए |
20 | कुणाल सिंह राठौड़ | विकेट-कीपर | 0.3 करोड़ रुपए |
पिछले सीजन आईपीएल-2024 में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद ही शानदार रही थी। टीम के सभी खिलाड़ी शानदार परफॉर्मेंस दे रहे थे। एलिमिनेटर जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स को क्वालिफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद ने शिकस्त दी थी। जिससे टीम का फिर से आईपीएल खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका।
वहीं, इससे पहले राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने जोस बटलर, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, अवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नंद्रे बर्गर, तनुष कोटियन, केशव महाराज, प्रसिद्ध कृष्णा, एडम ज़म्पा समेत 16 खिलाड़ियों को रिलीज किया था।