कर्नाटक सेक्स स्कैंडल, प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस दर्ज, पीड़ित बोला ‘प्रज्वल ने मां से रेप किया’, प्रज्वल रेवन्ना को लुकआउट नोटिस जारी

MOOKNAYAKMEDIA 24

मूकनायक मीडिया ब्यूरो | 04 मई 2024 | जयपुर – दिल्ली – मैसुरू : कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न के बाद अब किडनैपिंग का केस भी दर्ज हो गया है। मैसुरू के कृष्णराजा नगर में रहने वाले 20 साल के युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी मां का रेवन्ना ने अपहरण कर लिया है।

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल, प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस दर्ज

MOOKNAYAKMEDIA 24 300x195 कर्नाटक सेक्स स्कैंडल, प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस दर्ज, पीड़ित बोला प्रज्वल ने मां से रेप किया, प्रज्वल रेवन्ना को लुकआउट नोटिस जारीयुवक ने कहा कि 6 साल पहले उसकी मां रेवन्ना के होलेनरसीपुरा के घर में काम करती थी। तीन साल पहले, उन्होंने काम छोड़ दिया था। पांच दिन पहले रेवन्ना के करीबी सतीश बबन्ना उनके घर आए। उन्होंने कहा कि पुलिस हमारे घर आ सकती है, उन्हें यौन उत्पीड़न के मामलों की सच्चाई मत बताना।

युवक ने कहा- 29 अप्रैल को रात 9 बजे बबन्ना दोबारा घर आए। वे मां को मोटरसाइकिल पर बैठाकर कहीं ले गए। 1 मई को दोस्तों ने मुझे बताया कि मां के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें उन्हें रस्सी से बांधकर प्रज्वल द्वारा रेप करते हुए देखा जा सकता है।

युवक ने अपनी मां पर जान का खतरा बताते हुए पुलिस से मदद मांगी, जिसके बाद कृष्णराजा नगर पुलिस ने एचडी रेवन्ना और प्रज्वल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बबन्ना को भी गिरफ्तार कर लिया है। CM सिद्धारमैया ने पुलिस को महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

एचडी रेवन्ना और हासन से सांसद प्रज्वल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला 28 अप्रैल को सामने आया था। उनकी पुरानी हाउसमेड की शिकायत के बाद हासन के होलेनरासीपुर थाने में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था। इस शिकायत के बाद प्रज्वल के करीब 200 से ज्यादा वीडियो सामने आए। यह दावा किया गया है कि वायरल वीडियो में दिख रहीं महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगाती हुई रो रही हैं और प्रज्वल वीडियो शूट कर रहे हैं।

कर्नाटक के CM ने PM मोदी को लेटर-प्रज्वल को भारत लाने में मदद करें

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में बुधवार 1 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा। उन्होंने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना पर जो गंभीर आरोप लगे हैं, उनके बारे में आपको पता ही होगा। उन पर जो भी आरोप लगे हैं, वे शर्मनाक और देश को दहला देने वाले हैं। केंद्र सरकार फरार सांसद को वापस लाने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाए।

यह भी पढ़ें : सेक्स स्कैंडल – महिलाएँ रोती रही पर वह वीडियो बनाता रहा

Read more