सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन किया दाखिल, राजस्थान में तीन सीटों पर होने जा रहे राज्यसभा चुनाव निर्विरोध होने के आसार

4 min read

मूकनायक मीडिया ब्यूरो | 14 जनवरी 2024 | जयपुर – दिल्ली – लखनऊ : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। आज करीब 12 बजे कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ सोनिया गांधी राजस्थान विधानसभा पहुंचीं। उनके नामांकन के दौरान राहुल व प्रियंका गांधी भी मौजूद थे। सोनिया के जयपुर पहुंचने के बाद ही पार्टी ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की थी।

सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन किया दाखिल

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सोनिया का राजस्थान से राज्यसभा जाना कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगा। विधायक दल की बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा जाने से नया जोश पैदा होगा। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे, इसके लिए पूरा जोर लगा देंगे।

सोनिया के निर्वाचन के बाद राजस्थान से कांग्रेस के 6 राज्यसभा सांसद हो जाएंगे। इनमें से नीरज डांगी के अतिरिक्त पांचों सांसद बाहरी हैं। नामांकन के बाद सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली लौट गई हैं।

राजस्थान में तीन सीटों पर होने जा रहे राज्यसभा चुनाव निर्विरोध होने के आसार

सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की खाली हो रही सीट से राज्यसभा जाएंगी। उनके नामांकन से कांग्रेस के स्थानीय नेता खासे उत्साहित हैं। यह पहली बार है जब गांधी परिवार का कोई सदस्य राज्यसभा या लोकसभा के लिए राजस्थान से निर्वाचित होने जा रहा हो।

  • राजस्थान में तीन सीटों पर होने जा रहे राज्यसभा चुनाव निर्विरोध होने के आसार बन गए हैं। बीजेपी दो सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है, तीसरा नहीं उतारेगी।
  • कांग्रेस भी एक सीट पर लड़ेगी, ऐसे में चुनाव निर्विरोध होंगे।1 6 फरवरी को नामांकनों की जांच होगी। 20 फरवरी को नाम वापसी की आखिरी तारीख है।
  • राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी को सोनिया गांधी ने नामांकन फॉर्म सौंपा।
%name सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन किया दाखिल, राजस्थान में तीन सीटों पर होने जा रहे राज्यसभा चुनाव निर्विरोध होने के आसार

राजस्थान कांग्रेस ने दो दिन पहले भेजा था प्रस्ताव

  • राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रविवार को ही सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की मांग का प्रस्ताव भेजा था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जगह राजस्थान से सोनिया गांधी को राज्यसभा भेजने की मांग रखी थी।
  • सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजने का प्रस्ताव तैयार करने से पहले प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की।
  • विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की राय के बाद दोनों प्रस्ताव रविवार को भेजे गए। राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने तर्क दिया कि सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा जाने से यहां के नेताओं-कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

सोनिया, प्रियंका और राहुल दिल्ली रवानाM101 6 300x150 सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन किया दाखिल, राजस्थान में तीन सीटों पर होने जा रहे राज्यसभा चुनाव निर्विरोध होने के आसार

विधानसभा में राज्यसभा के लिए नामांकन के बाद सोनिया गांधी दोपहर करीब एक बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। उनके साथ राहुल और प्रियंका भी लौट गए हैं। इस दौरान राजस्थान कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : ‘न्यायपालिका में अधिक विविधता और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधित्व की आवश्यकता’

सोनिया के राज्यसभा जाने से मनोबल ऊंचा होगा – डोटासरा

  • सोनिया गांधी के नामांकन से पहले विधायक दल की बैठक, कांग्रेस विधायकों ने सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका का स्वागत किया।
  • विधायक दल की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने से कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होगा।
  • यह राजस्थान के लिए गर्व की बात है। डोटासरा के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व सीएम अशोक गहलोत के भी भाषण हुए। सभी नेताओं ने गांधी परिवार का स्वागत करते हुए कार्यकताओं के मनोबल ऊंचा होने की बात कही।

20 फरवरी को ही रिजल्ट घोषित हो जाएगा, 27 का इंतजार नहीं होगा

  • बीजेपी के तीसरा और कांग्रेस के दूसरा उम्मीदवार घोषित नहीं करने के कारण निर्विरोध चुनाव होगा। निर्विरोध चुनाव होने के कारण 27 फरवरी काे वोटिंग नहीं होगी। 20 फरवरी को नाम वापसी की आखिरी तारीख है।
  • इसी दिन शाम को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। राज्यसभा चुनाव के फार्मूले के हिसाब से एक सीट के लिए 51 विधायकों के वोट चाहिए। बीजेपी के पास 115 विधायक हैं, इसलिए दो ही सीट जीत सकती है।
  • तीसरी सीट जीतने के लिए बीजेपी के पास संख्या बल नहीं है। उसके पास तीसरी सीट के लिए केवल 13 वोट हैं।
  • जीतने के लिए 38 विधायकों के वोट और चाहिए जो असंभव है। कांग्रेस के पास 70 विधायकों के वोट हैं। एक सीट पर जीत के लिए 51 वोट चाहिए, इसलिए कांग्रेस के एक उम्मीदवार की जीत तय है।
  • कांग्रेस के पास दूसरा उम्मीदवार जितवाने की संख्या नहीं है। कांग्रेस दूसरा उम्मीदवार उतारती तो उसके पास केवल 19 वोट बचते हैं। जो बहुत कम है। जीतने के लिए 32 वोट और चाहिए जो मौजूदा हालात में संभव नहीं है।
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

डॉ अंबेडकर की बुलंद आवाज के दस्तावेज : मूकनायक मीडिया पर आपका स्वागत है। दलित, आदिवासी, पिछड़े और महिला के हक़-हकुक तथा सामाजिक न्याय और बहुजन अधिकारों से जुड़ी हर ख़बर पाने के लिए मूकनायक मीडिया के इन सभी links फेसबुक/ Twitter / यूट्यूब चैनलको click करके सब्सक्राइब कीजिए… बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के “Payback to Society” के मंत्र के तहत मूकनायक मीडिया को साहसी पत्रकारिता जारी रखने के लिए PhonePay या Paytm 9999750166 पर यथाशक्ति आर्थिक सहयोग दीजिए…
उम्मीद है आप बिरसा अंबेडकर फुले फातिमा मिशन से अवश्य जुड़ेंगे !

बिरसा अंबेडकर फुले फातिमा मिशन के लिए सहयोग के लिए धन्यवाद्

Recent Post

Live Cricket Update

Rashifal

You May Like This