UPSC रिजल्ट जारी लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव टॉपर, सिविल सर्विसेज में 1016 कैंडिडेट सिलेक्ट, योगेश कुमार मीणा एसटी टॉपर

4 min read

मूकनायक मीडिया ब्यूरो | 16 अप्रैल 2024 | दिल्ली – जयपुर – संघ लोक सेवा आयोग : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन- 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया। 1016 कैंडिडेट्स इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) के लिए चुने गए हैं। 180 IAS और 200 IPS अफसर बनेंगे।

UPSC रिजल्ट जारी लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव टॉपर

new 1713260668 UPSC रिजल्ट जारी लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव टॉपर, सिविल सर्विसेज में 1016 कैंडिडेट सिलेक्ट, योगेश कुमार मीणा एसटी टॉपर

आदित्य ने अपनी पढ़ाई लखनऊ के प्राइवेट स्कूल CMS की अलीगंज ब्रांच से की है। पिछले साल आदित्य की 216 रैंक थी। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। वहीं, अनिमेष प्रधान दूसरी और अनन्या रेड्डी को तीसरी रैंक मिली है। 

पिछले एग्जाम में आदित्य की 216वीं रैंक थी

आदित्य ने अपनी पढ़ाई लखनऊ के प्राइवेट स्कूल CMS की अलीगंज ब्रांच से की है। पिछले साल आदित्य की 216 रैंक थी। वो फिलहाल हैदराबाद की IPS ट्रेनिंग एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनका परिवार लखनऊ के विकास नगर में रहता है। आदित्य ने 2014 में 12वीं की परीक्षा करीब 98.4% अंक के साथ पास की थी।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 2023 सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर अनिमेश प्रधान और तीसरे नंबर पर दोनुरु अनन्या रेड्डी हैं। पीके सिद्धार्थ राजकुमार ने चौथा स्थान हासिल किया है। फाइनल रिजल्ट मुख्य परीक्षा के स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर घोषित किया गया है। इंटरव्यू की प्रक्रिया 2 जनवरी 2024 से 9 अप्रैल तक चली थी।

यहाँ से चेक करें रिजल्ट:

कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

2022, 2021 में महिलाओं ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 1

पिछले दो सालों से UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम में महिलाओं ने टॉप किया। 2022 में इशिता किशोर ने AIR 1 हासिल की थी। UPSC CSE 2021 में श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी। 2022 में गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा टॉप रैंकर्स में थीं। 2021 में टॉप तीन रैंक पर लड़कियां थीं। अंकिता अग्रवाल ने AIR 2 हासिल की थी, जबकि चंडीगढ़ की गामिनी सिंगला ने AIR 3 हासिल किया था।

2023 में महिलाओं का पास पर्सेंटेज था 34%

MOOKNAYAKMEDIA Copy 26 Copy Copy 300x195 UPSC रिजल्ट जारी लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव टॉपर, सिविल सर्विसेज में 1016 कैंडिडेट सिलेक्ट, योगेश कुमार मीणा एसटी टॉपरपिछले 5 सालों से UPSC सिविल सर्विसेज के एग्जाम में महिलाओं के पास पर्सेंटेज में इजाफा हुआ है। 2018 और 2019 में फीमेल पास पर्सेंटेज 24% रहा। 2020 में ये 29% तक पहुंच गया। वहीं, 2021 में 3 पॉइंट्स गिरकर 26% तक पहुंच गया। 2022 में ये आंकड़ा एक बार फिर 34% पर था। पिछले साल सिलेक्ट हुए 933 कैंडिडेट्स में 320 महिलाएं हैं।

Mains, पर्सनैलिटी टेस्ट के नंबरों को मिलाकर बनती है UPSC CSE की मेरिट लिस्ट
सिविल सर्विसेज एग्जाम के तीन पार्ट्स होते हैं- प्रीलिम्स, Mains और पर्सनैलिटी टेस्ट।

  • Mains एग्जाम में 9 एसे टाइप पेपर होते हैं। इनमें से दो पेपर क्वालीफाइंग नेचर के हैं यानी इन दोनों पेपर्स में सिर्फ पास होना जरूरी है।
  • इनके नंबर मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ते। मेरिट लिस्ट में पेपर 1 से पेपर 6 और पर्सनैलिटी टेस्ट के नंबरों से मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

किस कैटेगरी के कितने अभ्यर्थी पास हुए?

यूपीएससी की परीक्षा में पास हुए 1016 अभ्यर्थियों को इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन फाॅरेन सर्विस (IFS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और ग्रुप-ए तथा ग्रुप-बी की सेंट्रल सर्विसज में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।

सिविल सर्विसेज में 1016 कैंडिडेट सिलेक्ट, योगेश कुमार मीणा एसटी टॉपर

चुने हुए कैंडिडेट्स में 347 अभ्यर्थी जनरल कैटेगरी के हैं। इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 115 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 303, अनुसूचित जाति (एससी) कैटेगरी के 165 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) कैटेगरी के 86 कैंडिडेट्स परीक्षा में पास हुए हैं।

इन पदों पर होगी नियुक्तियां

SERVICES GEN EWS OBC SC ST Total
I.A.S. 73 17 49 27 14 180
I.F.S. 16 4 10 5 2 37
I.P.S. 80 20 55 32 13 200
Central Services Group A 258 64 160 86 45 613
Group B Services 47 10 29 15 12 113
Total 474 115 303 165 86 1143

यूपीएससी परीक्षा 2023 रिजर्व लिस्ट

सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन रूल्स 2023 के नियम 20 (4) और (5) के तहत अलग-अलग वर्ग के कुछ कैंडिडेट्स की एक रिजर्व लिस्ट भी तैयार हुई है। रिजर्व लिस्ट में जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी और बेंचमार्क विकलांगता वाले कुल 240 उम्मीदवारों को रखा गया है।

यह भी पढ़ें : आरक्षण की 50% सीमा बढ़ाना राहुल गाँधी का मास्टर स्ट्रोक से मोदी की बेचैनी बढ़ी

इनमें 120 उम्मीदवार सामान्य कैटेगरी के हैं। जबकि ओबीसी कैटेगरी के 66, एससी कैटेगरी के 10 और एसटी कैटेगरी के 4 उम्मीदवार हैं। यूपीएससी परीक्षा 2023 की रिजर्व लिस्ट में बेंचमार्क विकलांगता के कुल 4 उम्मीदवारों को रखा गया है।

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024

यूपीएससी परीक्षा 2024 की तारीखों का ऐलान पहले ही हो चुका है. यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 16 जून 2024 को होगा। यूपीएससी परीक्षा 2024 के जरिए कुल 1056 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें आईएएस की 180 और आईपीएस की 150 वैकेंसी हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

डॉ अंबेडकर की बुलंद आवाज के दस्तावेज : मूकनायक मीडिया पर आपका स्वागत है। दलित, आदिवासी, पिछड़े और महिला के हक़-हकुक तथा सामाजिक न्याय और बहुजन अधिकारों से जुड़ी हर ख़बर पाने के लिए मूकनायक मीडिया के इन सभी links फेसबुक/ Twitter / यूट्यूब चैनलको click करके सब्सक्राइब कीजिए… बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के “Payback to Society” के मंत्र के तहत मूकनायक मीडिया को साहसी पत्रकारिता जारी रखने के लिए PhonePay या Paytm 9999750166 पर यथाशक्ति आर्थिक सहयोग दीजिए…
उम्मीद है आप बिरसा अंबेडकर फुले फातिमा मिशन से अवश्य जुड़ेंगे !

बिरसा अंबेडकर फुले फातिमा मिशन के लिए सहयोग के लिए धन्यवाद्

Recent Post

Live Cricket Update

Rashifal

You May Like This