जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन में एबीवीपी का सूपड़ा साफ, लेफ्ट के कैंडिडेट्स अध्यक्ष समेत चारों पदों पर आगे

3 min read

मूकनायक मीडिया ब्यूरो | 24 मार्च 2024 | जयपुर – दिल्ली : जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (JNSU) चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। लेफ्ट के कैंडिडेट्स अध्यक्ष समेत चारों पदों पर आगे चल रहे हैं। शुरुआत में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) सभी पदों पर कांटे की टक्कर दे रही थी।

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन में एबीवीपी का सूपड़ा साफ

1711286481 1711292995 जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन में एबीवीपी का सूपड़ा साफ, लेफ्ट के कैंडिडेट्स अध्यक्ष समेत चारों पदों पर आगे
ये लिफ्ट विंग के कैंडिडेट्स की तस्वीर है।

अब तक वोटों की गिनती के बाद प्रेसिडेंट पोस्ट पर लेफ्ट विंग के धनंजय को 2411 और ABVP के उमेश चंद्र अजमीरा को 1787 वोट मिले हैं। वाइस प्रेसिडेंट पोस्ट पर लेफ्ट के अविजीत घोष को 2135 और ABVP की दीपिका शर्मा को 1545 वोट मिले हैं।

इसके अलावा जनरल सेक्रेटरी पोस्ट पर लेफ्ट की प्रियांशी आर्य को 2719 और ABVP के अर्जुन आनंद को 1992 वोट मिले हैं। जॉइंट सेक्रेटरी पोस्ट पर लेफ्ट कैंडिडेट मोहम्मद साजिद 2336 वोटों से आगे हैं। ABVP के गोविंद दांगी को 2159 वोट मिले हैं।

JNU में इस बार 4 साल बाद चुनाव हुए हैं। 22 मार्च को रिकॉर्ड 73% वोटिंग हुई थी। पिछले 12 साल में यह पहली बार है जब इतने वोट पड़े हों। इससे पहले 2019 में 67.9% मतदान हुआ था। तस्वीर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कैंडिडेट्स की है।

1711281560 1711293031 जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन में एबीवीपी का सूपड़ा साफ, लेफ्ट के कैंडिडेट्स अध्यक्ष समेत चारों पदों पर आगे

लेफ्ट की तीन पार्टियों एक साथ मैदान में

यूनाइटेड लेफ्ट में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (DSF), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) शामिल हैं। लेफ्ट ने अध्यक्ष पद के लिए धनंजय, उपाध्यक्ष के लिए अविजीत घोष और संयुक्त सचिव के लिए मोहम्मद साजिद को मैदान में उतारा है।

ABVP ने किया बड़ी जीत का दावा

ABVP ने शनिवार को दावा किया था कि 9 में से 5 स्कूल काउंसलर पद पर भगवा ने क्लीन स्वीप किया है। इसके अलावा 18 में से 12 काउंसलर सीटों पर भी जीत हासिल की है। हालांकि JNU छात्रसंघ चुनाव समिति की ओर से शनिवार को काउंसलर सीटों के नतीजों को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी।

ABVP ने बताया कि स्कूल ऑफ संस्कृत एवं इंडिक स्टडीज के तीनों पद, स्कूल ऑफ नैनो साइंस का एकमात्र पद, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के चारों पद, स्कूल ऑफ कंप्यूटर सिस्टम एंड साइंसेज के सभी तीनों पदों पर भगवा परचम लहराया है।

साढ़े 7 हजार से ज्यादा स्टूडेंट ने वोट डाला

JNUSU चुनाव में साढ़े 7 हजार से ज्यादा स्टूडेंट ने वोट डाला है। वोटिंग के लिए 17 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। JNUSU के केंद्रीय पैनल के लिए कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। केंद्रीय पैनल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और महासचिव शामिल हैं। स्कूल काउंसलर के लिए 42 लोग किस्मत आजमा रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए 8 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है।

लेफ्ट के कैंडिडेट्स अध्यक्ष समेत चारों पदों पर आगे

यह भी पढ़ें : ED के इरादे में छल, ED द्वारा खेला जा रहा है नाटक

नीचे देखें कौन आगे, कौन पीछे…

प्रेसिडेंट
1. धनंजय (लेफ्ट): 2411
2. उमेश चंद्र अजमीरा (ABVP): 1787

वाइस प्रेसिडेंट
1. अविजीत घोष (लेफ्ट): 2135
2. दीपिका शर्मा (ABVP): 1545

जनरल सेक्रेटरी
1. प्रियांशी आर्य (लेफ्ट समर्थित): 2719
2. अर्जुन आनंद (ABVP): 1992

जॉइंट सेक्रेटरी
1. गोविंद दांगी (ABVP): 1912
2. मोहम्मद साजिद (लेफ्ट): 1907

इलेक्शन कैंपेन के दौरान लेफ्ट विंग के प्रत्याशी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

डॉ अंबेडकर की बुलंद आवाज के दस्तावेज : मूकनायक मीडिया पर आपका स्वागत है। दलित, आदिवासी, पिछड़े और महिला के हक़-हकुक तथा सामाजिक न्याय और बहुजन अधिकारों से जुड़ी हर ख़बर पाने के लिए मूकनायक मीडिया के इन सभी links फेसबुक/ Twitter / यूट्यूब चैनलको click करके सब्सक्राइब कीजिए… बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के “Payback to Society” के मंत्र के तहत मूकनायक मीडिया को साहसी पत्रकारिता जारी रखने के लिए PhonePay या Paytm 9999750166 पर यथाशक्ति आर्थिक सहयोग दीजिए…
उम्मीद है आप बिरसा अंबेडकर फुले फातिमा मिशन से अवश्य जुड़ेंगे !

बिरसा अंबेडकर फुले फातिमा मिशन के लिए सहयोग के लिए धन्यवाद्

Recent Post

Live Cricket Update

Rashifal

You May Like This